फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदिया हजारा में जलभराव से नौ लोगों ने ढह गए छप्परपोश घर

सार

शारदा नदी का जलस्तर कम होने से गांवों से पानी तो निकल गया, लेकिन जलभराव से नौ लोगों के छप्परपोश घर ढह गए।जाकिर का छप्पर गिरने से उसकी पत्नी और दो बच्चे दबने से मामूली रूप से घायल गए।
विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा में बाढ़ का पानी भरने से झुके छप्पर को सही करते लोग। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर कम होने से गांवों से पानी तो निकल गया, लेकिन जलभराव से नौ लोगों के छप्परपोश घर ढह गए। ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने एसडीएम को पत्र भेजकर पीड़ितों को मुआवजा दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन

बनवसा बैराज से शारदा नदी में शनिवार को डेढ़ लाख क्क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया था। इससे नदी उफना गई थी। गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर में आबादी में तीन फुट तक पानी भर गया था। रविवार दोपहर बाद से नदी का जलस्तर कम होने पर आबादी से पानी निकलना शुरू हुआ। पानी भरे रहने से गांव चंदिया हजारा निवासी सुनिति, कालीपद मिस्त्री, अरविंद मिस्त्री, अमनदीप कौर, सुबरन, किरण, अर्पणा, बिष्टू, बिप्रो सरकार के छप्परपोश घर गिर गए। दोनों गांव में कीचड़ होने से लोगों को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि आबादी में भरा पानी नदी का जलस्तर कम होने से निकल गया। गांव के नौ लोगों के छप्परपोश घर ढह गए। एसडीएम को पत्र भेजकर मुआवजे की मांग की गई है।
धनेगा व हाफिजनूर में भी छप्पर गिरे
पूरनपुर। रविवार को गांव धनेगा निवासी सुबराती का छप्परपोश घर ढहने से सामान तहस-नहस हो गया। जाकिर का छप्पर गिरने से उसकी पत्नी और दो बच्चे दबने से मामूली रूप से घायल गए। शोर मचाने पर एकत्र लोगों ने छप्पर के नीचे दबे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। इसी गांव के हाफिजनूर की झोपड़ी गिरने से उसकी चार बकरी दबकर घायल हो गई। फारूख का छप्पर ढहने से करीब दो हजार रुपये का सामान दबकर खराब हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें