फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स मीट के लिए नौ खिलाड़ियों का चयन

Tue, 26 Sep 2023 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। जिला एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से नगर के मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल मैदान पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई गई। इसमें जिले के कई स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में आर. राज सिंह गौरव, अमृतवीर, गौरव सिंह, शब्द रूप कौर, स्मिथ कौर, अंडर-16 वर्ग में निखिल सिंह, जगमोहन, प्रभुजोत कौर, अंडर-18 वर्ग में दिव्यांश शुक्ला, अमन पटेल, संजीव कुमार, अंडर-20 वर्ग में अफरोज, दीपक, रवि चौहान ने बाजी मारी। विजेता खिलाड़ियों को एसोसिएशन के जिला सचिव डोरीलाल शर्मा स्कूल के प्रबंधक मनराज सिंह, प्रधानाचार्य रितु सिंह, संगीता भारद्वाज, कोच मनीष कुमार, अजय रात्रा, राजवीर ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। जिला सचिव ने बताया कि नत्था देवी इंटर कॉलेज के पांच और मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल के चार बच्चों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें