अमरिया कस्बे में देर रात क्लश यात्रा निकालते श्रद्धालु संवाद
अमरिया। कस्बे सहित क्षेत्र के धुंधरी और पौटा गांव में कलश यात्रा निकालकर नौ दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। अमरिया कस्बे में कलश यात्रा भूमि सेन देव स्थल से शुरू होकर देवहा-बैगुल फीडर नहर पुल पर पहुंची। यहां नहर से जल लेने के बाद श्रद्धालु वापस भूमि सेन देव स्थल पहुंचे, जहां विधि-विधान से कलश स्थापित किए गए। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाए और भक्ति गीत गाए। इससे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर सूरजपाल, खेमपाल, मेवाराम, मनोहर लाल, दुर्गा चरण, सेवाराम, सुभाष चंद्र सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद