फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नववर्ष में उम्मीदों से भरा तराई...विकास को लगेंगे पंख

विज्ञापन
पीलीभीत रेलवे जंक्शन। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। साल 2023 जिले में नई उम्मीदें लेकर आएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन विभाग के साथ ही विभिन्न विभागों में विकास कार्य पूरे होंगे तो आयुर्वेदिक कॉलेज की छात्राओं को भी अपना हॉस्टल मिल जाएगा। पुलिस कर्मियों के लिए बन रहा ट्रांजिट हॉस्टल का भी उद्घाटन हो जाएगा तो मार्च में जिले में मेडिकल कॉलेज भी शुरू हो जाएगा। इसके अलावा पूरी उम्मीद है कि आने वाले साल में 200 से अधिक स्कूलों में बच्चों के लिए फर्नीचर भी मुहैया हो जाएगा। यही नहीं परिवहन को भी पंख लगेंगे। इस बात की भी पूरी उम्मीद है कि शाहजहांपुर के लिए दो जोड़ी ट्रेनें चल जाएंगी। लिहाजा आने वाला साल विकास की उम्मीदों से भरा होगा। संवाद
विज्ञापन

00
आयुर्वेदिक कॉलेज की 84 छात्राओं को मिलेगा अपना हॉस्टल
ललितहरि आयुर्वेदिक कॉलेज की छात्राओं को 2023 में अपना हॉस्टल मिल जाएगा। फरवरी 2019 में शासन ने कॉलेज की 84 छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण को मंजूूरी दी थी। इसके लिए 4.70 करोड़ रुपये की लागत से काम शुरू हो गया। हॉस्टल का निर्माण मार्च 2022 तक पूरा होना था। कोरोना के संक्रमण कारण काम में कुछ देरी हो गई। हॉस्टल का 90 प्रतिशत काम हो चुका है। नए साल में छात्राओं को हॉस्टल में रहने की सुविधा मिल सकेगी। प्राचार्य डॉ. एसएस बेदार ने बताया कार्य करीब 90 फीसदी से अधिक हो चुका है। आगामी दो-तीन महीने में हॉस्टल की सुविधा शुरू हो जाएगी।
000
150 पुलिस कर्मियों को मिलेगा ट्रांजिट हॉस्टल
नए साल में पुलिस कर्मियों को आवास की सुविधा मिलेगी। 150 पुलिस कर्मियों के लिए बनाया जा रहा ट्रांजिट हॉस्टल का काम आखिरी चरण में है। 7.89 करोड़ रुपये से 2020 में इसका निर्माण उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम ने शुरू कराया था। भवन का निर्माण जून 2022 में पूरा होना था, जो कोरोना के कारण समय से पूरा नहीं हो सका। अब हॉस्टल का काम लगभग पूरा हो चुका है। भवन बनने के बाद प्लास्टर हो गया है और पुताई भी हो चुकी है। अंदर साफ-सफाई का कार्य चल रहा है। उम्मीद है कि भवन के शीघ्र ही उद्घाटन के बाद जनवरी माह के अंत तक पुलिस कर्मियों में आवास एलॉट कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

000
शाहजहांपुर के लिए चलेंगी दो जोड़ी ट्रेनें
अमान परिवर्तन के बाद शाहजहांपुर रेलखंड पर दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है, मगर इन ट्रेनों की समय सुबह साढ़े सात बजे और शाम को पौने छह बजे है। इसके अलावा दिन में पूरी तरह इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन बंद रहता है। रेल खंड का बचा हुआ काम 2023 में पूरा होने की उम्मीद है। पिछले दिनों जीएम ने इस रेल खंड का निरीक्षण किया था। आदेश के बाद अधिकारियों ने शाहजहांपुर तक दो जोड़ी ट्रेनें और चलाने का निर्णय लिया। इन दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन करने के लिए समय सारिणी भी तैयार कर ली गई है। रेल मंत्रालय से आदेश आने के बाद मार्च या फिर अप्रैल में ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिए जाने की पूरी उम्मीद है।
00
मार्च में शुरू हो सकता है मेडिकल कॉलेज, निर्माण कार्य अंतिम चरण में
शहर से दस किलोमीटर दूर असम हाईवे पर 284 करोड़ की लागत से 2020 में मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू किया गया था। वर्ष 2022 के अक्तूबर माह में कार्य पूरा होना था। कुछ समय पूर्व यहां आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रमुख सचिव शिक्षा एवं स्वास्थ्य ने कार्य को जल्द पूरा करने के साथ वर्ष 2023 में शिक्षण सत्र का संचालन करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद कार्य में तेजी आ गई। उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च में मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा होने के साथ ही इसका संचालन शुरू हो जाएगा। जिले के लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी।
000
200 से अधिक बेसिक स्कूलों को मिलेगा फर्नीचर
जिले में 1499 बेसिक स्कूल हैं। अधिकतर स्कूलों में फर्नीचर नहीं है। वर्ष 2022 के नवंबर और दिसंबर माह में 115 स्कूलों में विभाग की ओर से फर्नीचर मुहैया कराया गया। इसके बावजूद अधिकतर स्कूलों के बच्चों को जमीन पर बिछी दरी पर ही बैठना पड़ता है। नए साल में दो सौ से अधिक स्कूलों में फर्नीचर की व्यवस्था कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि साल 2023 में दो सौ से अधिक स्कूलों में विभिन्न मदों से फर्नीचर की व्यवस्था कराई जाएगी। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। वहीं बरखेड़ा के पौटाकलां माध्यमिक स्कूल में भी बच्चों के लिए नए साल में स्मार्ट क्लास शुरू करने की तैयारी चल रही है।
इसके अलावा पूरनपुर क्षेत्र में कलीनगर मार्ग पर नवदिया गांव के निकट 8.69 करोड़ की लागत से महाविद्यालय का निर्माण शुरू कराया गया था, जो लगभग पूरा हो चुका है। नए साल 2023 में महाविद्यालय में शिक्षा सत्र शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें