फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में शिफ्ट की जाएगी नई सब्जी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। बारह पत्थर रोड की नई सब्जी मंडी एक सप्ताह बाद मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में शिफ्ट की जाएगी। यह निर्णय मंगलवार को पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि अमन जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
विज्ञापन




बैठक में बताया गया है कि बारह पत्थर रोड पर नई सब्जी मंडी बिल्कुल सड़क पर चल रही है, जिससे उधर का यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। उधर से आने जाने वालों को काफी ज्यादा दिक्कत होती है। इस संबंध में यह तय किया गया कि बारह पत्थर रोड की नई सब्जी मंडी एक सप्ताह बाद मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में पालिका के भूखंड पर शिफ्ट की जाए।
मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में शिफ्ट होने वाली सब्जी मंडी में पालिका प्रशासन मानक के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि एक सप्ताह बाद बारह पत्थर रोड पर सब्ज़ी की कोई दुकान लगी मिली तो पालिका प्रशासन उस दुकान का सारा सामान जब्त कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राकेश मित्तल ,केशव अग्रवाल, संदीप जायसवाल ,मोहित अग्रवाल ,नत्थू लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें