फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वाइफरकेशन में अभियंताओं के आवास नए बनेंगे, तोड़फोड़ शुरू

विज्ञापन
बाइफरकेशन में जर्जर आवास तोड़ती जेसीबी मशीन । संवाद
विज्ञापन
कलीनगर। वाइफरकेशन में शारदा सागर खंड के अभियंताओं के दशकों से बदहाल पड़े आवास और सब डिवीजन कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पुराने जर्जर भवन को जेसीबी से तोड़कर मलबा हटाने का कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन


दशकों पूर्व नहरों की सुरक्षा के लिहाज से अभियंताओं के रुकने के लिए वाइफरकेशन में आवास बनाए गए थे। सब डिवीजन का कार्यालय भी बनाया गया, लेकिन कुछ समय बाद अफसर मुख्यालय पर रहने लगे। देखरेख के अभाव में सहायक और अवर अभियंताओं के आवास जर्जर हो गए। अब शासन ने शारदा सागर के सहायक अभियंताओं के जर्जर आवास और सबडिवीजन कार्यालय नए बनाने के लिए बजट मंजूर किया है।
कार्य शुरू करते हुए सिंचाई विभाग ने सहायक अभियंता का जर्जर आवास तोड़कर जेसीबी से मलबा हटाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा सहायक अभियंता उपखंड प्रथम का सब डिविजनल कार्यालय निर्माण के लिए भवन गिराया जा रहा है। मलबे में लोहा भी निकल रहा है। जिसका गोलमाल करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। वाइफरकेशन में अभियंताओं के आवास बनने से कर्मचारियों में मायूसी है। उनका कहना है कि कर्मचारियों के भी वाइफरकेशन में आवास बनाने चाहिए, लेकिन विभाग की ओर से पिपरिया संतोष गांव के निकट निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है। वह इलाका बाढ़ ग्रस्त है।
विज्ञापन


शारदा सागर उपखंड प्रथम के सहायक अभियंता के जर्जर आवास में सब डिविजनल कार्यालय के निर्माण की मंजूरी मिली है। इसका काम शुरू कराया गया है। - मुकेश चंद्र, सहायक अभियंता, प्रथम उपखंड शारदा सागर वाइफरकेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें