फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की जेलों में बढ़ रहा बंदियों का बोझ, नई जेलों में किए जाएंगे शिफ्ट

विज्ञापन
प्रेसवार्ता में बोलते राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। कारागार एवं होमगार्ड विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने रविवार को कहा कि प्रदेश के दस जिलों में नई जेलों का निर्माण कराया जाएगा। कुछ जेलों में बैरकों की संख्या बढ़ा रहे हैं। पुरानी जेलों से बंदियों को इनमें शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कारागार मंत्री ने कहा कि सरकार को जेलों में कैदियों की संख्या बढ़ने की जानकारी है। कुछ जेलें काफी पुरानी भी हो चुकी हैं। चित्रकूट, इटावा, भदौही, हाथरस समेत दस जिलों में नई जेलों का निर्माण कराया जाएगा ताकि पुरानी जेलों से बंदियों का बोझ कम किया जा सके। कुछ जगह काम भी शुरू हो गया है।
एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि 81 साल बाद अंग्रेजों के बनाए जेल मैन्युअल में बदलाव किया जा रहा है। बंदियों के लिए सुविधाओं का इजाफा किया जाएगा। महिलाएं अपने छोटे बच्चे साथ रख सकेंगी। मंगलसूत्र पहन सकेंगी। जेलों में बच्चों की पढ़ाई के साथ उनके लिए खेल पार्क विकसित करेंगे।
विज्ञापन

जेलों में 60 फीसदी से ज्यादा ऐसे कैदी हैं जिनकी उम्र चालीस साल से कम है। शिक्षा के साथ उनको कौशल विकास से जोड़ा जा रहा है, ताकि सजा पूरी करने के बाद जब वह जेल से बाहर जाएं तो हुनरमंद बनकर निकलें। अपने परिवार के भरण पोषण के लिए आजीविका कमा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें