फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शिक्षामित्र संघ की नई कार्यकारिणी गठित

Mon, 28 Aug 2023 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शिक्षामित्र शिक्षक संघ के कर्मचारियों ने रविवार को जिला कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया। इसमें जिला व ब्लॉक स्तर पर काम न करने वाले पदाधिकारियों को हटाकर सक्रिय कर्मचारियों को पदभार दिया गया है। इसमें जिला स्तर पर मदन लाल गंगवार को जिला संरक्षक, सुरेश राठौर को जिला महामंत्री, विनय पांडे को जिला कोषाध्यक्ष और अमित पांडे को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर अमरिया में जगदीश नाथ को ब्लॉक अध्यक्ष, अमित राठौर को महामंत्री, दोदराम को कोषाध्यक्ष, हरपाल सिंह को संरक्षक बनाया गया। मरौरी में राजीव विश्वास को ब्लॉक अध्यक्ष, चंद्रभान को महामंत्री, गंगासरन वर्मा को कोषाध्यक्ष, जयराम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मोहन लाल वर्मा को संरक्षक बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें