फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नवागत डीएम ने संभाला चार्ज, विकास कार्यों की जानी हकीकत

विज्ञापन
कोषागार में चार्ज लेते डीएम सजय कुमार सिह । सूचना विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। नवागत डीएम संजय कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे कोषागार पहुंचकर डबल लॉक का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद उन्होंने प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन

इसमें उन्होंने कहा कि शासन के प्राथमिकता वाली योजनाओं, विकास कार्यों, कानून व्यवस्था, जनसमस्याएं, आईजीआरएस, समाधान दिवस एवं जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना प्राथमिकता में रहेगा। विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने का प्रयास, शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग पर गंभीरता के साथ प्रयास किए जाएंगे।
दोपहर में डीएम ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें पशुपालन विभाग को छुट्टा पशुओं के संरक्षण के लिए गोआश्रय स्थलों को बनाने के लिए जमीन को तलाश करने के लिए कहा। अन्य अधिकारियों से भी कार्यों को लेकर जानकारी ली। एसडीएम को तैनाती स्थल पर ही ठहरने के निर्देश दिए। कहा कि यदि मुख्यालय छोड़ा जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें