पीलीभीत। नई बसों का संचालन स्थानीय मार्गों पर नहीं किया जाएगा। अब इन बसों का संचालन कौशांबी तक होगाा। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।
पीलीभीत डिपो से 94 बसों का संचालन दिल्ली आगरा लखनऊ वाराणसी सहित अन्य लंबी दूरियों के लिए किया जा रहा है। बसों की संख्या कम होने से यहां का संचालन प्रभावित हो रहा था। ऐसे में एआरएम की ओर से मुख्यालय में बसों की मांग की गई थी। मुख्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद रविवार को पीलीभीत डिपो पर पांच नई बसों को भेजा गया। अफसर के निर्देश न मिल पाने के कारण इन बसों का संचालन नहीं हो सका। अब अफसर के निर्देश मिलने के बाद इन बसों के संचालक को हरी झंडी मिल गई है। नई पांचों बसों को कौशांबी तक संचालित किया जाएगा।