पीलीभीत। शहर के बेनहर पब्लिक स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा रिया गंगवार ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ अव्वल विद्यार्थियों की सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनका कहना है कभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल नहीं किया।
बोलीं-स्कूल नियमित जाने पर अधिक फोकस रखना चाहिए। साथ ही जरूरी है कि स्कूल में पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम का नियमित घर पर अभ्यास किया जाए। शुरुआत से पढ़ाई पर ध्यान देने से परीक्षा में कोई दिक्कत नहीं आती। बोलीं-पिता दिनेश चंद्र गंगवार किसान हैं और मां दिशा गृहिणी। उन्होंने बेहतर अंक लाने का श्रेय मां, भाई और अध्यापकों को दिया। संवाद