फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज में हुई न्यूरो सर्जन की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में न्यूरो सर्जन की नियुक्ति हो गई है। अब मस्तिष्क संबंधी रोगों से पीड़ित लोगों को बरेली, लखनऊ की दौड़ नहीं लगानी होगी। अब तक न्यूरो सर्जन न होने से लोगों को दिक्कत हो रही थी। न्यूरो सर्जन ने ओपीडी में बैठना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में अब तक न्यूरो सर्जन न होने से मस्तिष्क संबंधी रोगों और सिर में गंभीर चोट लगने पर मरीजों को बरेली या लखनऊ रेफर किया जाता था। मरीजों को निजी अस्पतालों में भी इलाज कराना पड़ता था लेकिन अब मरीजों को मेडिकल कॉलेज में ही इलाज की सुविधा मिलेगी। मेडिकल कॉलेज में न्यूरो सर्जन डॉ. अमित कोहली की तैनाती की गई है। उन्होंने ओपीडी में मरीज देखने शुरू कर दिए हैं। जल्द ही न्यूरो संबंधी ऑपरेशन भी शुरू हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें