फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और एसएसबी नेपाल बॉर्डर पर निगरानी में जुटीं, आवागमन बंद

विज्ञापन
नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी की गश्त - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
माधोटांडा (पीलीभीत)। लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस और एसएसबी संयुक्त रूप से निगरानी में जुटी हैं। आवागमन पूरी तरह से बंद है। कोई आवाजाही न हो, इसके लिए संयुक्त रूप से सोमवार को भी सतर्कता जारी रही। कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए संपूर्ण लॉकडाउन किया गया है। इसको सफल बनाने के लिए नेपाल बॉर्डर की सभी सीमाओं को भी सील किया गया है। बीते दिनों नेपाल में फंसे स्थानीय लोगों की बमुश्किल वापसी हुई थी। अब किसी को भी आने नहीं दिया जा रहा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी टीम लगी हुई है। सोमवार को रमनगरा चौकी की पुलिस और एसएसबी जवान गस्त पर रहे। मुख्य मार्गों के अलावा अन्य रास्तों पर भी निगरानी रही। सीमा पर हर गतिविधियों पर नजर रखी गई। रमनगरा चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार ने बताया कि बॉर्डर पर निगरानी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें