अपर जिला सहकारी अधिकारी पीके सिंह ने कहा कि ऋण वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शनिवार को मंडी परिसर में सहकारिता विभाग की तहसील स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों के सचिव 31 मार्च तक शतप्रतिशत वसूली हर हालत में कर लें। उन्होंने कहा कि समिति सचिवों को यदि ऋण वसूली करने में कोई दिक्कत आती है तो संबंधित शाखा प्रबंधकों को भी अपने साथ ले जाएं। बैठक में कुछ सचिवों ने विभागीय कार्य करने में आड़े आने वाली कुछ दिक्कतें बताईं। अपर जिला सहकारी अधिकारी ने उन समस्याओं को अतिशीघ्र हल कराने का आश्वासन दिया। बैठक का संचालन बिलसंडा के सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता)रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। बैठक में तहसील क्षेत्र की अधिकांश सहकारी समितियों के सचिव मौजूद रहे।