फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पंचायत सचिवालय के संचालन में लापरवाही, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पंचायत सचिवालय के संचालन में लापरवाही बरतने पर डीपीआरओ ने दो पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया है। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवालय का निर्माण कराया गया, जिससे वहां की जनता को विभिन्न कार्याें के लिए जिला या तहसील मुख्यालय की दौड़ न लगानी पड़े। पंचायत सचिवालयों का संचालन सही ढंग से न मिलने पर बीसलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गजरौला के सचिव राहुल और ललौरीखेड़ा की ग्राम पंचायत हरचुईया लालपुर के सचिव तौलेराम को नोटिस जारी किया गया। नोटिस में दोनों सचिवों से सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण दिए जाने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें