बिलसंडा के हनुमान मंदिर पर आयोजित रामकथा में कथा सुनते श्रद्धालु । स्रोत -आयोजक
बिलसंडा। श्रीराम कथा के चौथे दिन कथावाचक ने श्री राम जन्म की कथा का भक्तों को रसपान कराया। भगवान राम के जयघोषों से मंदिर का वातावरण गूंज उठा।
नगर के हनुमान मंदिर में श्रीराम कथा के चौथे दिन कथावाचक अंबरीश ने कहा कि भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ। भगवान राम ने बाल अवस्था से ही असुरों का नाश करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। पिता, मां और भाई के प्रति प्रभु श्रीराम का जो प्रेम रहा वह सदा सदा के लिए अमर है। इस अवसर पर राजू मिश्रा, सचिन, भोज, मनोज वर्मा और कृष्णानंद मौजूद रहे। संवाद