पीलीभीत। नवरात्र के पहले दिन जिले में पहली बार आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर नारी शक्ति को उच्च स्थान मिला। कार्यक्रम संचालन की जिम्मेदारी नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने संभाली। प्रधानमंत्री का स्वागत भी नारी शक्ति ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर, मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा व गीता मिश्रा ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
सभा स्थल पर सबसे आगे बैठने वालों में भी महिलाएं थीं। कार्यक्रम स्थल पर लोगों के बैठने के लिए 18 ब्लॉक बनाए गए थे। महिलाओं को इनमें सबसे आगे के चार ब्लॉकों में बैठाया गया। कार्यक्रम स्थल पर भीड़ उमड़ने के बाद भी महिलाओं को अपने स्थान पर पहुंचने में पूरी सहूलियत दी गई। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने भी नारी शक्ति का जिक्र किया। संवाद