स्लोगन प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागियों को दिए गए प्रमाणपत्र।
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। पुष्प इंस्टीट्यूट ने मिशन शक्ति के अंतर्गत स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बीएड, बीबीए व गृहविज्ञान विभाग के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में बीएड की नंदिता बाला मिश्रा ने प्रथम, बीबीए की इरम फातिमा ने द्वितीय व गृहविज्ञान की श्रुति श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. ईशा महेन्द्रू, प्रोफेसर शीनू पांडे व प्रोफेसर इमरोज खान ने निभाई।