फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाल विवाह कराने पर 30 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट

Fri, 14 Mar 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला। न्यूरिया क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी का बाल विवाह कराने पर 30 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आईजीआरएस शिकायत के बाद मामले में जांच के बाद कार्रवाई की गई। बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव अभयपुर केशवपुर निवासी फूल सिंह ने न्यूरिया थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बहरुआ गांव के चेतराम ने अपने पुत्र मोहन स्वरूप का विवाह 12 नवंबर 2024 को न्यूरिया क्षेत्र के एक व्यक्ति की 13 वर्षीय पुत्री के साथ किया। वह कक्षा तीन की छात्रा है। बाल विवाह संपन्न कराने में चेतराम, नारायण लाल, धर्मदास, नन्हेलाल, सुरेश व इन लोगों की पत्नियाें के अलावा पूजा, सोनू उर्फ ओंकार, गीता, गोरी लाल, बृजलाल, धर्मेन्द्र, रामनरेश, सोनू, तेजपाल, गंगाराम, कालीचरण, पंकज व चेतराम के जीजा व बहन भगवान दास, सुंदर, कल्लू राम, माया, कालो, सुखरानी के अलावा लड़की के माता पिता व भाई समेत परिवार के लोग ने विवाह कराया। दोनों पक्षों को मिलवाने वाले का नाम भी अज्ञात है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें