फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बागवानी के घटते दायरे को मिलेगा बल, सरकार किसानों को करेगी प्रोत्साहित

विज्ञापन
बिलसंडा क्षेत्र में लगी आलू की फसल। संवाद
विज्ञापन
- बागवानी करने वाले करीब एक हजार किसानों को मिलेंगे प्रोन्नत किस्म के बीज
विज्ञापन

- सरकार ने बागवानी के लिए बजट में किया है 22 सौ करोड़ का प्रावधान
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। केंद्रीय बजट में किसानों की आय में वृद्धि करने के साथ फसल विविधीकरण के तहत बागवानी को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है। बागवानी के लिए बजट में 22 सौ करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई है। इससे जनपद में भी किसानों को बागवानी से जुड़ाव बढ़ने की उम्मीद जागी है। विभाग की ओर से किसानों को जागरूक किया जाने लगा है। जिले में बागवानी करने वाले करीब एक हजार किसानों को उम्मीद जागी है कि उद्यान विभाग से अब उन्हें प्रोन्नत किस्म के बीज मिल सकेंगे।
जिले में गेहूं, धान और गन्ने की खेती पर किसानों का अधिक रुख रहता है। वर्तमान में बेहतर पैदावार के लिए लागत अधिक आ रही है। कीटनाशक के अधिक उपयोग से जमीनों की उर्वरक क्षमता कम हो रही है। इससे तमाम प्रयास के बाद भी पैदावार का दायरा नहीं बढ़ पा रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए सरकार प्राकृतिक और जैविक खेतों को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। केंद्रीय बजट में भी कृषि क्षेत्र में प्राकृतिक और जैविक खेती के साथ बागवानी को बढ़ावा देने में काफी तरजीह दी गई है। उपजाऊ जमीन होने के चलते आसानी से बागवानी को भी विकसित किया जा सकता है। अब केंद्र सरकार के बजट की घोषणा के बाद बागवानी को बढ़ावा मिलने की उम्मीदें जाग गई है। जिससे किसान पारंपरिक फसलों के अलावा बागवानी के जरिये अपनी आय में इजाफा कर सके।
विज्ञापन


बागवानी में इनका बढ़ेगा उत्पादन
बागवानी के तहत आलू, फूलगोभी, गाजर, मटर, टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च, बैंगन, भिंडी, मिर्च, करेला, बंदगोभी, मूली, किन्नू, अमरूद, चीकू, आडू, आलू बुखारा, आम, नाशपाती, लीची, आंवला, बेर, लहसुन व हल्दी आदि को सूचीबद्ध किया गया है। इन फसलों की पैदावार और बिक्री करने के लिए संरक्षित मूल्य सरकार द्वारा निर्धारित किया जाएगा।

बागवानी को बढ़ावा देने को लेकर जनपद में प्रयास जारी है। केंद्रीय बजट की घोषणा के बाद योजना को और बल मिलेगा। किसानों को जोड़ने की कवायद जारी है। - आरसी राणा, जिला उद्यान अधिकारी

फोटो 1
बागवानी की खेती फायदेमंद, लेकिन उचित मूल्य मिलना जरूरी
- बागवानी की खेती फायदेमंद है, लेकिन ब्रिकी का उचित मूल्य मिलता रहे। अब सरकार भी बागवानी को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। प्रोन्नत बीज मिलने से पैदावार अच्छी होगी, मुनाफा भी बढ़ेगा।
- पिंटू मिश्रा, पिस्तौर, बिलसंडा
फोटो 2
- बागवानी में कम समय में बेहतर पैदावार कर मुनाफा कमाया जा सकता है। अगर अच्छे बीज मिले तो पैदावार भी अच्छी होगी। केंद्र सरकार की बेहतर पहल से जनपद में भी बागवानी को बल मिलेगा।
विज्ञापन

- सुधीर सिंह,राठ, बिलसंडा

फोटो 3
- गेहूं, गन्ने के अलावा बागवानी की उपज भी बेहतर है। कलीनगर क्षेत्र में बागवानी से जुड़े किसानों की संख्या अधिक है। योजना का लाभ मिलने से ज्यादा से ज्यादा किसान बागवानी से जुड़ेंगे।
- गुरुजीत सिंह, माधोटांडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें