फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कोर्ट के आदेश पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने ग्रामीण की हत्या के मामले की लगभग एक वर्ष बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव खिरकिया निवासी रामबेटी पत्नी ओमप्रकाश ने बताया कि 13 अक्तूबर 2023 को गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके पुत्र नीरज कुमार से गाली गलौज की और गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में नीरज की मृत्यु हो गई। बावजूद इसके पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, तब उसने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन

कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में गांव के ही एवन कुमार, त्रिवेनी सहाय, सत्यभान, वीरेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, कपिल कुमार, कृष्ण देव, सचिन कुमार, अभिषेक कुमार और ओमवीर को नामजद किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें