फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में हो रही थी संरक्षित पशु की हत्या, मांस और अधकटा शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मोहल्ला साहूकारा (कुरैशियान) के बलऊ उर्फ फरीद के घर में छापा मारकर पुलिस ने संरक्षित पशुओं का 80 किलोग्राम मांस, एक संरक्षित पशु का अधकटा शव बरामद किया है। पुलिस ने मौके से मोहल्ला रजागंज देहात के रहने वाले मोहम्मद ताहिर उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखकर गृहस्वामी बलऊ, उसकी पत्नी सहित छह लोग भाग गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

संरक्षित पशु की हत्या की सूचना पर दरोगा अजीत सिसौदिया ने टीम के साथ मोहल्ला साहूकारा लाइनपार (कुरैशियान) में बलऊ उर्फ फरीद के घर शनिवार रात को छापेमारी की। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि बलऊ, उसकी पत्नी सरताज, मोहल्ला का कासिम, छोटा, रईस उर्फ लाल, फरमान और मोहल्ला रजागंज देहात निवासी मोहम्मद ताहिर उर्फ मुन्ना संरक्षित पशु की हत्या कर रहे थे। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने मौके से मोहम्मद ताहिर उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपी जीने से छत पर चढ़कर भाग गए।
मौके पर संरक्षित पशु का 80 किलोग्राम मांस, पशु हत्या के उपकरण और एक संरक्षित पशु का अधकटा शव बरामद किया। पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर जांच कराई गई। मांस और अधकटे शव को दफना दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी नेपाल से संरक्षित पशु की तस्करी कर उसकी हत्या कर मांस की बिक्री करते हैं। दरोगा अजीत सिसौदिया की ओर से मोहम्मद ताहिर, बलऊ उर्फ फरीद, उसकी पत्नी, मोहल्ला निवासी कासिम, छोटा, रईस, फरमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार मोहम्मद ताहिर को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें