पीलीभीत। नेत्र सहायक सूर्यप्रकाश यादव की हत्या आरोपी संतलाल को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। संतलाल ने बताया कि तीन जनवरी को वह उसकी करीबी युवती से छेड़खानी कर रहा था। इसी वजह से गुस्से में आकर उसकी फावड़े से हत्या कर दी।
उत्तराखंड के देहरादून में तैनात नेत्र सहायक सूर्यप्रकाश यादव मूलरूप से हजारा थाना क्षेत्र के गांव रामनगर का रहने वाला था। संतलाल उसका खाना बनाया करता था। उसका कहना है कि तीन जनवरी को अवकाश पर आए नेत्र सहायक ने उसकी करीबी युवती से छेड़खानी की थी। इससे वह काफी गुस्से में था।
रात में सोते समय संतलाल ने उसकी फावड़े से हत्या कर दी। इसके बाद में कमरे में बाहर से ताला लगाकर चला गया। उसके पास सूर्यप्रकाश का मोबाइल, घर की चाबी का गुच्छा, घटना के समय पहने हुए खून से सने कपड़े भी बरामद हुए हैं। मंगलवार को इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
छेड़खानी की घटना से गुस्साकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। - अतुल शर्मा, एसपी