फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पालिका वसूलेगी दस रुपये गज के हिसाब से शुल्क

विज्ञापन
पूरनपुर में नगर पालिका बोर्ड की बैठक लेते चेयरमेन व मौजूद ईओ तथा लेखाकार ।
विज्ञापन
पूरनपुर। नगर आवासीय और व्यावसायिक भवन निर्माण कराने को नगर पालिका उसके मानचित्र पर दस रुपये गज के हिसाब से शुल्क वसूलेगी। ई-रिक्शा की पार्किंग बनाकर ठेका दिया जाएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा और नगर के पशु चिकित्सालय के समीप नगर पालिका दुकानों का निर्माण कराएगी। पशु चिकित्सालय के समीप सार्वजनिक शुलभ शौचालय भवन को ध्वस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को हुई नगर पालिका बोर्ड की बैठक में ये निर्णय लिए गए। बैठक में अतिक्रमण का मुद्दा छाया रहा। सदस्य आसिम रजा बबलू, रोहित मिश्रा, विकास गुप्ता, सौरभ सक्सेना, उदित सिंह ने बगैर भेदभाव के स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटवाने का प्रस्ताव रखा। साथ ही एक बार अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा अतिक्रमण करने पर अतिक्रमणकारी से पांच सौ से पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूलने का निर्णय हुआ।
तय हुआ कि शीघ्र ही एसडीएम के साथ बैठक कर नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होगा। सदस्य सूरज बाथम, आसिम रजा बबलू, उदित सिंह ने खराब सफाई व्यवस्था का तर्क देकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता का कहना था कि नगर की सफाई में सभासदों को भी कोशिश से लगना होगा। सभासद सुबह उठते ही अपने वार्ड में घूमे। ई रिक्शा स्टैंड रामलीला मेला मैदान में बनाने के प्रस्ताव पर सदस्य रोहित मिश्रा, सुशील गुप्ता ने विरोध किया।
विज्ञापन

कहा कि रामलीला मेला मैदान लोगों की आस्था से जुड़ा है। मैदान में पार्किंग होने से गंदगी होगी। अन्य बिदुंओं पर विचार में सदस्य नुसरत परवीन ने खातून कटरा का गलत ढंग से नगर पालिका से दाखिल खारिज होने की शिकायत की। इस पर बैठक में उक्त कटने का दाखिल खारिज निरस्त करने का निर्णय लिया गया। ईओ कृष्ण कुमार सोनकर, लेखाकार दिनेश कुमार और कई नगर पालिका सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें