फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरनपुर में 15 लाख की लागत से ओपन जिम बनवाएगी पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। व्यायाम करने के लिए लोगों को जल्द ही जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। नगर पालिका की ओर से कोतवाली के समीप उप डाकघर के बाहर ओपन जिम बनवाया जाएगा। करीब 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले जिम में सवा दो लाख रुपये कीमत का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रयोग होने वाला फ्लोर भी लगवाया जाएगा।
विज्ञापन


आधुनिकता की दौड़ में शरीर को फिट और दुरुस्त रखने के लिए लोग जिम में पहुंचकर कसरत करते है। नगर में भी कई आधुनिक जिम सेंटर हैं, मगर यहां काफी मोटी फीस ली जाता है। इसी क्रम में अब नगर पालिका ने नगर में ओपन जिम बनाने का फैसला किया है।
नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि ओपन जिम लोगों के लिए निशुल्क रहेगा। इसे सुबह पांच बजे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा और रात 10 बजे तक यह खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि जिम में करीब छह लाख रुपये की मशीनें, 2.26 लाख रुपये का फ्लोर होगा।
विज्ञापन

तीन लाख रुपये कीमत की योग करते हुए मूर्तियां लगवाई जाएंगी। इसके अलावा डेढ़ लाख रुपये से प्रकाश व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि करीब एक महीने में लोगों को ओपन जिम की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें