फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नगर पालिका ने समस्याओं के समाधान के लिए जारी किया टोल फ्री नंबर

Sat, 15 Jul 2023 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर नगर पालिका में टोल फ्री नंबर जारी करते विधायक, चेयरमैन व अन्य । संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अब नगर पालिका परिषद कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। उन्हें सिर्फ टोल फ्री नंबर पर अपनी समस्या बतानी होगी। शनिवार को नगर पालिका में टोल फ्री नंबर 18001802300 विधायक बाबूूराम पासवान ने जारी किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि नगर पालिका से संबंधित किसी भी समस्या के लिए अब लोगों को कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि लोग हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपनी समस्या नोट करा सकते हैं। दोबारा समस्या के संबंध में पूछने पर शिकायकर्ता को उसकी समस्या के समाधान की स्थिति की जानकारी दी जाएगी।
इस दौरान विधायक बाबूराम पासवान, व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी, अशोक खंडेलवाल, हर्ष गुप्ता, संजय गुप्ता, बृजेश गुप्ता, डॉ. दिनेश गुप्ता, सोनू आर्य, संदीप खंडेलवाल, अनुराग अग्निहोत्री, ऋतुराज पासवान, हर्ष प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें