पूरनपुर। नगर पालिका ईओ आरके भार्गव को तीन-चार दिन से बुखार और खांसी आ रही थी। बुधवार को सीएचसी पहुंचकर उन्होंने जांच कराई। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत गंगवार ने बताया कि ईओ इंटीजन किट से हुई जांच में कोरोना संक्रमित निकले। उनको होम आईसोलेट होने को कहा गया है। संवाद