बायरल वीडियो में प्रभारी इैओ की कुर्सी पर बैठे पालिका अध्यक्ष के पति । सौजन्य से सोशल मीडिया
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद के ईओ का चार्ज इस समय एसडीएम सदर पर है। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें प्रभारी ईओ की कुर्सी पर पालिकाध्यक्ष के पति बैठकर कुछ काम करते दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने ही पालिका के कुछ कर्मी और अन्य लोग बैठे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद प्रभारी ईओ ने कार्यालय अध्यक्ष को नोटिस जारी किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नगर पालिका में ईओ के कक्ष में उनकी कुर्सी पर एक व्यक्ति बैठा है। जिन्हें पालिका अध्यक्ष के पति आर्शीवाद अग्रवाल बताया जा रहा है। उनके सामने कुछ लोग बैठे हैं। सभी आपस मेें बात कर रहे हैं। वीडियो में पूरे चैंबर को दिखाया गया है। जिससे साफ है कि कक्ष अधिशासी अधिकारी का ही है। पूरे मामले की जानकारी होने पर अब इसमें प्रभारी ईओ देवेंद्र सिंह की ओर से पालिका के कार्यालय अध्यक्ष को चेतावनी नोटिस जारी कर मामला रफा दफा करने की कोशिश की गई है। वीडियो वायरल होने से मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
00
वर्जन
ऐसा कुछ नहीं है। इस तरह का कोई वीडियो हमारे संज्ञान में नहीं आया है। - आशीर्वाद अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष के पति
00
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्यालय अध्यक्ष को नोटिस जारी किया गया है। मामला पुराना लग रहा है। फिलहाल जांच कराई जा रही है। - देवेन्द्र सिंह, प्रभारी ईओ