पूरनपुर। गांव भगवंतापुर के समीप हो रहे अवैध खनन की सूचना पर कलीनगर एसडीएम महिपाल सिंह ने छापा मारकर मडलोडर और एक ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ ली।
गांव भगवंतापुर के समीप अवैध मिट्टी के खनन की सूचना पर एसडीएम कलीनगर ने टीम के साथ छापेमारी की। टीम की भनक लगने पर खनन में लगे कई चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली भगा ले गए। एसडीएम ने मडलोडर मशीन और एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ लिया। सूचना पर कलीनगर तहसीलदार वीरेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्राली और मडलोडर को लेखपाल प्रदीप ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सुपुर्द किया। कलीनगर तहसीलदार ने बताया कि अवैध खनन की रिपोर्ट एसडीएम की ओर से खनन अधिकारी को भेजी जाएगी। संवाद