पीलीभीत। गन्ना केंद्र को लेकर सांसद वरुण गांधी ने गन्ना आयुक्त प्रभु नारायण सिंह को पत्र लिखा है।
पत्र में कहा गया है कि पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव केशाेपुर और आसपास के ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि विगत छह वर्षों से एलएच चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति की जा रही है। इस वर्ष गन्ना केंद्र को मकसूदापुर चीनी मिल में समायोजित किया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से किसानों की सुविधा को देखते हुए गन्ना केंद्र पूर्व की तरह ही एलएच चीनी मिल को देने की बात कही है। बता दें कि घुंघचाई में ग्रामीणों ने इसको लेकर जाम भी लगाया था। ग्रामीण किसी भी दशा में मकसूदापुर को गन्ना देने को तैयार नहीं हैं। संवाद