पीलीभीत। शारदा सागर बांध की सुरक्षा को देखते हुए बांध के ऊपर से गुजरने वाली सड़क पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पीपी गौतम की ओर से भेजे गए पत्र के बाद सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) सुशील कुमार ने यह आदेश जारी किया है। इससे जंगल और शारदा सागर घूमने जाने वाले पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एआरटीओ ने बताया कि सिंचाई विभाग ने बांध की संरचनात्मक सुरक्षा, अनुरक्षण, निरीक्षण और आपदा प्रबंधन के मद्देनजर सड़क पर वाहनों की आवाजाही से बांध को संभावित खतरा बताया है। संवाद