विहिप के तत्वावधान में होेगा आयोजन, बैठक में किया गया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
मझोला। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में नेपाल सीमा पर मां पूर्णागिरि दर्शन यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा चार मई को मझोला नगर में पहुंचेगी। जिसका यहां भव्य स्वागत किया जाएगा।
युवा व्यापार मंडल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कपिल अग्रवाल के कार्यालय पर आयोजित बैठक में यात्रा में शामिल लोगों को भोजन कराने पर भी सहमति जताई गई। व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय गोयल को दी गई। इस दौरान युवा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अंकित सिंह, प्रधान महेंद्र सिंह पटेल मौजूद रहे। बैठक का संचालन डॉ रंजीत सरकार तथा वरिष्ठ प्रचारक भोला ने किया।
अध्यक्षता विजय भाटिया ने की। इस दौरान सुनील, कैलाश चंद्र मित्तल, बंसी लाल अग्रवाल, श्याम बिहारी राठौर, दिनेश अग्रवाल, मुनेश्वर खतनानी, नितेश अग्रवाल, आर्यांश अग्रवाल, अरविंद पटेल, प्रमोद पटेल, धर्मा वाल्मीकि, संजीव मिश्रा मौजूद रहे।