गजरौला। थाना क्षेत्र में माला मोड़ के पास नेशनल हाईवे पर सोमवार को गड्ढे में स्कूटी का पहिया जाने से हुए हादसे में मां-बेटे घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। गांव भूड़ा सरैंदा निवासी मंजू मलिक अपने बेटे के साथ गजरौला से दवाई लेकर स्कूटी से घर लौट रही थीं। माला मोड़ के पास हाईवे पर अचानक स्कूटी का पहिया गड्ढे में चला गया। इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में मंजू मलिक और उनके बेटे को चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों की मदद की। एक अन्य हादसे में मुंडेला पुलिया पर दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि हादसे में किसी को चोटें नहीं आईं। संवाद