-पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत/बिलसंडा। थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव की रहने वाली विवाहिता सोमवार रात प्रसव पीड़ा के बाद बिलसंडा सीएचसी लाई गई। जहां प्रसव के बाद पहले नवजात, उसके बाद मां की मौत हो गई। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
गांव नगारिया तिलागिरी निवासी लक्ष्मण ने बताया है कि उनकी शादी जिला लखीमपुर के थाना गोला के गांव रजागंज से हुई थी। उसके एक लड़का कारव और पुत्री काजल पहले से हैं। उसकी पत्नी गर्भवती थी इसके चलते सोमवार की देर शाम उसे प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद परिवार वाले उसे बिलसंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां उसे बच्चे का जन्म हुआ जिसकी कुछ ही देर बाद मौत हो गई।
इसके बाद उसकी पत्नी की भी अचानक मौत हो गई। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने मेमो के आधार पर शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि विवाहिता के मायके पक्ष वालों की तरफ से किसी तरह का कोई भी आरोप नहीं लगाया गया है।