फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रास्ता घेरने की शिकायत पर मां-पुत्री को पीटा, रिपोर्ट

Fri, 13 Jun 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। रास्ता घेरने की शिकायत करने पहुंची मां-बेटी के साथ आरोपी व उसके भाई ने मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के गांव सहगवा नगरिया निवासी भूपदेई ने जहानाबाद पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि नौ जून की शाम करीब चार बजे वह अपनी पुत्री ममता को लेकर दूसरी लड़की के घर टेंपो से अमरिया जा रहीं थीं। आरोप है कि इस दौरान गांव का ही तौफीक बाइक से आया और टेंपो को घेरने लगा। विरोध पर आरोपी ने गाली-गलौज की। शाम छह बजे घर लौटने पर वह अपनी पुत्री के साथ आरोपी के घर शिकायत करने गईं। इस पर आरोपी व उसके भाई रिहान, रिजवान ने गाली-गलौज करते हुए दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी भी दी। पुत्री घायल हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें