अमरिया रामलीला मेले में दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान।संवाद
अमरिया। रामलीला मेले में चल रहे विराट एकता कुश्ती दंगल में मंगलवार को अधिकतर कुश्ती के मुकाबले बराबरी पर छूटे।
बरेली गुलाब अखाड़ा के सोहेल और गोरखपुर के मोहित, रामपुर के रंगा पहलवान और बरेली के सोहेल में मुकाबला बराबर रहा। अजमेरी बाबा और झांसी के शैतान पहलवान के बीच हुए मुकाबले में अजमेरी बाबा ने जीत हासिल की। महावीर थापा और शेर सिंह पहलवान के बीच हुए मुकाबले में महावीर ने जीत हासिल की। गोल्डी पहलवान और लकी पहलवान के मुकाबले में लकी पहलवान जीते। दंगल में रेफरी की भूमिका सेवा सिंह ने निभाई। संवाद