फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री को पूरनपुर तहसील मुख्यालय पर नहीं मिले एसडीएम और तहसीलदार, वीडियो बनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय गंगवार शुक्रवार को देर रात पूरनपुर तहसील मुख्यालय पर पहुंच गए। उप जिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता के सरकारी निवास पर उन्हें ताला लगा मिला। राज्यमंत्री ने इसकी वीडियो बनवाई। तहसीलदार भी अपने निवास पर नहीं थे।
विज्ञापन

शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि एसडएम और तहसीलदार अपने तैनाती मुख्यालय पर रहेंगे, लेकिन पूरनपुर के दोनों अधिकारी जिला मुख्यालय पीलीभीत में निवास कर रहे हैं। राज्यमंत्री रात करीब 11.30 बजे एसडीएम के निवास पर पहुंचे तो ताला लगा था। उन्होंने वहीं से एसडीएम को फोन किया। फोन पर पूछा कि आप कहां पर हैं- जवाब मिला कि जिला मुख्यालय पर हैं। इसके बाद राज्यमंत्री एसडीएम आवास के बगल में स्थित सीओ के आवास पर पहुंचे।
दरवाजा खटखटाया तो सीओ वीरेंद्र विक्रम सिंह बाहर आए। राज्यमंत्री ने उनसे कहा कि तहसील मुख्यालय पर अफसर रहते हैं या नहीं? इसी बात को देखने के लिए वह निकले हैं। शिकायत मिली हैं कि अधिकारी अपने तैनाती मुख्यालय पर मिलते नहीं हैं। इसके बाद वह तहसीलदार के निवास पर पहुंचे। तहसीलदार ध्रुवनारायण यादव भी नहीं मिले। राज्यमंत्री ने उन्हें फोन किया। राज्यमंत्री के मुताबिक तहसीलदार ने उन्हें बताया कि वह पूरनपुर में दिन में 10 से 05 बजे तक रहते हैं। रात को पीलीभीत चले जाते हैं। उन्होंने इस स्थिति से जिलाधिकारी व शासन को अवगत कराया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कई बार तहसील स्तर के अधिकारियों को तहसील मुख्यालय पर निवास करने के आदेश दिए हैं लेकिन अधिकारी निर्देश भी नहीं मान रहे हैं। इसलिए औचक निरीक्षण किया। मौके से ही जिलाधिकारी से बातचीत की है। मुख्यमंत्री के सचिव को भी अवगत कराया है। -संजय गंगवार, राज्यमंत्री, गन्ना विकास और चीनी मिल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें