फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 सुबह कोहरा, दिन में दिखी गुनगुनी धूप

Tue, 06 Dec 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
ठंड
विज्ञापन
 जिले में दूसरे दिन भी कोहरा बना रहा। इसकी वजह से सर्दी में बढ़ोत्तरी हुई। हालांकि दोपहर बाद निकली धूप ने लोगों को कुछ राहत दी, लेकिन शाम होते ही ठंड फिर बढ़ गई। दिन में चौराहों पर आने जाने वाले लोग अलाव तलाशते दिखे लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। दोपहर 12 बजे के बाद बादलों की ओट में सूर्य देव बाहर आए। इस बीच लोगों ने गुनगुनी धूप का भी आनंद लिया। शाम करीब साढ़े तीन बजे के बाद चली हवाओं ने ठंड का प्रकोप और बढ़ा दिया। शाम सात बजे के बाद ठंड अधिक होने से सार्वजनिक स्थलों पर सन्नाटा छा गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 09.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें