फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 200 से ज्यादा दैनिक कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
प्रभागीय वना​धिकारी कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे दैनिक वेतन कर्मचारी । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। बजट के अभाव में 15 माह से वेतन भुगतान न होने से नाराज पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के 200 से ज्यादा दैनिक कर्मचारियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार किया। प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। प्रभागीय वनाधिकारी ने समस्या समझने और भुगतान को कर्मचारियों से तीन दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व के 200 से अधिक दैनिक कर्मचारियों को 15 माह का मानदेय (वेतन) नहीं मिला है। भुखमरी की कगार पर पहुंचे यह कर्मचारी आक्रोशित हैं। दैनिक कर्मचारियों ने मानदेय भुगतान को लेकर एक सप्ताह पूर्व ज्ञापन भी दिया था। 17 मार्च तक भुगतान न होने पर कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन की बात कही थी। वेतन न मिलने पर सोमवार को 50 से अधिक कर्मचारी प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय पहुंचे।
न्यूनतम/ दैनिक वेतन वन कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव रफीउल्ला ने बताया कि सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर हैं। दोपहर बाद प्रभागीय वनाधिकारी ने कर्मचारियों से वार्ता की। समस्या समझने और समाधान के प्रयासों के लिए तीन दिन का समय मांगा। इसके बाद कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया। विरोध प्रदर्शन में संगठन के जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें