पूरनपुर। दिल्ली में रामलीला मेला मैदान पर बृहस्पतिवार को संयुक्त मोर्चा की हुई महापंचायत में जिले के 150 से अधिक किसानों ने भाग लिया। महापंचायत में सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए एमएसपी कानून लागू कराने समेत अन्य मांगों को पूरा कराने की मांग की गई। मांगे पूरी न होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई।
दिल्ली में हुई महापंचायत में शामिल होने के लिए बुधवार को भाकियू (टिकैत) के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह, मंडलीय नेता लालू मिश्रा, तहसील अध्यक्ष सतपाल वर्मा, गुरमीत सिंह, नानक सिंह, पूरनलाल, श्रीपाल, रामकुमार प्रजापति के अलावा बीसलपुर, बिलसंडा के किसान ट्रेनों व बसों से रवाना हुए थे।
महापंचायत मेंं भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चडूनी, जोगेंद्र सिंह, सुमन होड़ा आदि ने विचार रखे।