फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीसलपुर में बंदर ने छह लोगों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव मानपुर में एक सप्ताह में बंदर के काटने से छह लोग जख्मी हो गए। घायलों में रामविलास कश्यप, बुद्धसेन की पत्नी सुशीला देवी, मुनीष कुमार की पत्नी सोमवती, ताराचंद्र की पत्नी पुष्पा देवी, तोताराम का पुत्र अरविंद कुमार और बेचेलाल की पत्नी शामिल हैं।
विज्ञापन

बंदर के लगातार काटने की घटनाओं से महिलाएं और बच्चे दहशत में हैं। अभिभावक अपने छोटे बच्चों को खुद विद्यालय पहुंचाने जाते हैं। पूर्व प्रधान ब्रजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि सूचना देने के बावजूद पशुपालन व वन विभाग का स्टॉफ बंदर को पकड़वाने पर ध्यान नहीं दे रहा है। डिप्टी रेंजर अवनीश कुमार और डिप्टी सीवीओ योगेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें