फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर के बाहर खड़ी विवाहिता से छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। घर के बाहर खड़ी विवाहिता से गांव के ही युवक ने छेड़खानी की। जब पति शिकायत करने गया गया तो परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुरुषोत्तम आए दिन आते-जाते वक्त उसके साथ छेड़खानी करता था। तीन दिसंबर की शाम चार बजे वह अपने घर के बाहर गेट पर खड़ी थी। इसी दौरान युवक ने उससे छेड़खानी की। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
विज्ञापन

महिला के अनुसार जब उसका पति मामले की शिकायत लेकर पुरुषोत्तम के घर गया तो उसके पिता मोहन स्वरूप, भाई द्वारिका प्रसाद और चाचा ओमप्रकाश ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे भगा दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के अलावा उसके पिता, भाई व चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एडीजी के निर्देश पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज



बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि 11 नवंबर को रात 12 बजे ओमप्रकाश दीवार फांदकर उनके घर में घुस आया। उसने पुत्री से छेड़खानी की। विरोध करने पर गाली गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और डंडे से पीटा। इस बीच आंख खुलने पर वह मौके पर पहुंची तो युवक दीवार कूद कर भाग गया। मामले की नामजद तहरीर उसी दिन कोतवाली में दी गई लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने अपर पुलिस महानिदेशक को शिकायती पत्र दिया। जिसके बाद अब रिपोर्ट दर्ज हो सकी है। संवाद
विज्ञापन


घर में घुसकर महिला से छेड़खानी



बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दो दिसंबर की रात साढ़े ग्यारह बजे सावन कुमार उसके छप्पर में घुस आया और छेड़खानी की। शोर मचाने पर उसका मुंह दबा दिया। बड़ी मुश्किल से वह आरोपी के चंगुल से छूटी और शोर मचाया, तो जान से मारने की धमकी देते हुए वह भाग गया। महिला ने मामले की शिकायत थाने में की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें