पीलीभीत। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन से मिलीं दो मोबाइल यूनिट वैन ने शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर रैंडम सैंपलिंग शुरू कर दी है।
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शुक्रवार को टीमों उन इलाकों में पहुंचीं, जहां सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मिले थे। वहां का भ्रमण किया और कोरोना संक्रमितों के घर के आसपास के लोगों से जानकारी करने के बाद कुछ लोगों के सैंपल भी लिए। मोबाइल यूनिट टीम ने सैंपल एकत्र करने के बाद देर शाम उन्हें पुराना अस्पताल में बने सेंटर पर जमा कराया। अब ये सैंपल परीक्षण के लिए आईवीआरआई (बरेली) भेजे जाएंगे। एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद टीम ने ग्रामीण इलाकों में काम करना शुरू कर दिया है। संक्रमित इलाकों में रैंडम सैंपलिंग करने के लिए टीम को निर्देश दिए गए हैं। संवाद