विधानसभा चुनाव के साथ ही प्रशासन ने स्नातक विधायक (एमएलसी) चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। स्नातक विधायक के मतदान को जिले में 11 बूथ बनाए गए हैं। इसमें 17255 मतदाता वोट डालेंगे। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी करने के दो दिन बाद ही स्नातक विधायक चुनाव की अधिसूचना जारी की है। इसके तहत बरेली मुरादाबाद मंडल से स्नातक विधायक चुनने को जिले के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव की अधिसूचना जारी होने पर जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। स्नातक विधायक के तीन फरवरी को होने वाले मतदान के लिए जिले में कुल 11 बूथ बनाए गए हैं। सात ब्लाक मुख्यालयों, तीन नगर पालिका एवं शारदा पार के लिए पूरनपुर ब्लाक में एक अतिरिक्त बूथ बनाया गया है। जिले के 11 बूथों में सबसे ज्यादा 3610 मतदाता पूरनपुर शहरी एवं देहात क्षेत्र के बूथ ख-40 में मतदान करेंगे। जबकि सबसे कम 207 मतदाता इसी ब्लाक के शारदा पार क्षेत्र के लिए बूथ ख-41 पर वोट डालेंगे।
बूथ संख्या मतदाताओं की संख्या
ख-33 ब्लाक अमरिया 1,085
ख-33 ब्लाक ललौरीखेड़ा 948
ख-34 ब्लाक मरौरी 1,106
ख-35 पीलीभीत नगरपालिका 1,823
ख-36 ब्लाक बरखेड़ा 1,505
ख-37 ब्लाक बीसलपुर 1,944
ख-38 बीसलपुर नगरपालिका 1,852
ख-39 ब्लाक बिलसंडा 1,611
ख-40 ब्लाक पूरनपुर 3,610
ख-41 ब्लाक पूरनपुर(शारदापार) 207
ख-42 पूरनपुर नगरपालिका 1,564
कुल योग 17,255