फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बुखार का प्रकोप होने पर सीएमओ के साथ बिलहारा पहुंचे विधायक

Fri, 01 Sep 2023 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गांव मुड़िया बिलहरा में विधायक और सीएमओ बुखार से पीड़ित मरीजो को देखते हुए। संवाद
विज्ञापन
बिलसंडा। मुड़िया बिलहारा गांव में बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग टीमें गठित कर पीड़ितों के खून की जांच कर रही है। मरीजों को दवाई भी दी जा रही है। बृहस्पतिवार को विधायक ने सीएमओ के साथ गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव मुड़िया बिलहारा में बुखार पीड़ितों की अधिक संख्या होने पर लगातार पांचवें दिन भी स्वास्थ्य कैंप लगाकर बुखार पीड़ितों के खून के नमूने लिए गए। बुधवार को सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने गांव पहुंचकर बुखार पीड़ितों से बात की और गांव में साफ-सफाई के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार दोपहर सीएमओ और भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने मुड़िया बिलहारा, के अलावा दियूरिया खुर्द, मरेना, रामपुर वसंत, ढकरिया और इमलिया गंगी गांव का निरीक्षण किया। बुखार पीड़ितों से बात कर उनके खून के सैंपल कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें