फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक निधि के कार्यों में गड़बड़ी पर रिपोर्ट के आदेश

Tue, 19 May 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2005-06 में तत्कालीन बरखेड़ा विधायक सुखलाल की विधायक निधि से ललौरीखेड़ा एवं बरखेड़ा ब्लाक में 5.59 लाख की लागत से ग्राम ढकिया व गाजीपुर मुगल में दो पुलिया और गांव सरौरी गौटिया व खजुरिया पचपेड़ा में दो मार्गों पर खंड़जा निर्माण कराया गया था। इन कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच की गई जिसमें निर्माण संस्था उप्र सहकारी निर्माण एवं विकास लिमिटेड लखनऊ पर 2.35 लाख की रिकवरी निकाली गई थी। प्रशासन ने संस्था को रिकवरी जमा कराने के लिए कई बार नोटिस दिए लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद शासन स्तर तक लिखा पढ़ी की गई। शासन ने इसमें कार्रवाई की संस्तुति की थी। इस पर डीएम ने संस्था के प्रबंधन निदेशक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। परियोजना निदेशक आरबी भास्कर ने बताया कि संस्था पर एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर तैयार की जा रही है। जल्द रिपोर्ट लिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें