युवती के चेहरे पर थे निशान
शव की शिनाख्त पुत्री अनम के रूप में की। बताया जा रहा है कि युवती के चेहरे पर निशान है, जिससे तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही न्यूरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
ये भी पढ़ें- मां की आपबीती: तीन बेटियों को गंगा में फेंका, बोली- पति कराता देह व्यापार; विरोध पर लगाता है नशे का इंजेक्शन
पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस मामले को आत्महत्या का मान रही है। हालांकि पुलिस ने परिजनों से काफी पूछताछ की लेकिन वह युवती के आत्महत्या की कोई वजह नहीं बता सके। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिली थी, उसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को सील कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।