फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टनकपुर हाईवे पर वृद्ध महिला के कुंडल छीन ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में टनकपुर हाईवे पर पैदल जा रही वृद्ध महिला से पहले दो बदमाशों ने बात की, इसके बाद कुंडल छीनकर बाइक पर सवार होकर भाग गए। घटना की जानकारी के बाद सुनगढ़ी पुलिस ने जांच की। सीसीटीवी में बदमाशों की गतिविधियां कैद हुईं हैं।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी मनोज राठौर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह उनकी मां रामवती (65) घर से पैदल राशन लेने के लिए अवध नगर कॉलोनी जा रहीं थीं। इस दौरान टनकपुर हाईवे पर अशोक कॉलोनी गेट के पास पहुंची तो पहले से ही टहल रहे दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोका और बातचीत करने लगे। कुछ ही देर में आरोपी बदमाशों ने उनके कान से कुंडल नोचे और भाग गए। शोर शराबा करने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। जानकारी पर परिजन भी वहां पहुंच गए।
सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी को देखने पर दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर नौगवां ओवरब्रिज की तरफ जाते दिखाई दिए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी पवन कुमार पाण्डेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें