फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लूट की योजना बना रहे बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, तीन पकड़े

विज्ञापन
पुलिस द्धारा गिरप्तार आरोपी । स्रोत - पुलिस
विज्ञापन
पूरनपुर। लूट की योजना बना रहे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करके तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे दो तमंचे, दो कारतूस और एक डंडा बरामद हुआ है। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि भगवंतापुर रोड पर सहकारी समिति रूद्रपुर परिसर में बदमाशों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों को ललकारा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। बाद में पुलिस ने घेराबंदी करके गांव मकरंदपुर गौंटिया निवासी साबिर, मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी अरवाज और राशिद को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। साबिर के खिलाफ संरक्षित पशुओं की हत्या समेत दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें