बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली के गांव हिम्मतपुर निवासी वीरपाल ने बताया कि वह शुक्रवार देररात बरखेड़ा से पैदल गांव आ रहे थे। रास्ते में गांव किशनपुर और हिम्मतपुर के बीच पीछे से बाइक से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनसे 18 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी तमंचे की बट से पिटाई कर दी। वीरपाल ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाल जवाहरलाल वर्मा ने तहरीर मिलने से इन्कार किया है। संवाद